हिंदी हमारी मातृभाषा है, लेकिन तकनीक की दुनिया की अब तक की भाषा अंग्रेजी ही रही है। हालांकि बदलाव होने शुरू हो गए हैं। टेक्नोलॉजी कंपनियों धीरे-धीरे संवाद के लिए हिंदी के इस्तेमाल को प्रोत्साहन दे रही हैं।
अब सवाल उठता है कि क्या हम हिंदी के इस्तेमाल को तैयार हैं। हकीकत यह है कि हममें से ज्यादातर लोग हिंदी बोल और पढ़ तो सकते हैं, लेकिन उसे स्मार्ट डिवाइस पर टाइप करके नहीं लिख सकते। जिन्हें टाइपिंग आती है, उनके लिए तो यह चुटकियों का खेल है। लेकिन बाकियों के लिए यह अब भी बेहद ही मुश्किल काम है।
वैसे गूगल ने बहुत पहले ही ट्रांसलिट्रेशन (शब्दशः) की सुविधा शुरू की थी। लेकिन बहुत लोग इससे रूबरू नहीं हो पाए। हालांकि स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ लोग ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर से रूबरू होते रहे हैं।
क्या है ट्रांसलिट्रेशन?
हिंदी में लिखने के बारे में कुछ और जानने से पहले आपको सबसे पहले ट्रांसलिट्रेशन के बारे में बताते हैं। ट्रांसलिट्रेशन एक स्क्रिप्ट में लिखे गए टेक्स्ट को दूसरे स्क्रिप्ट में बदलने की प्रक्रिया है। उदाहरण के तौर पर ट्रांसलिट्रेशन में 'RAAM' लिखने पर आपको 'राम' मिलेगा, या 'Corruption' लिखने पर 'करप्शन'। हालांकि Corruption का मतलब भ्रष्टाचार होता है। आपको साफ कर दें कि ट्रांसलिट्रेशन अनुवाद तो बिल्कुल नहीं है। अगर अंग्रेजी में लिखे शब्द का कोई अर्थ नहीं है तो ट्रांसलिट्रेशन के बाद मिले आउटपुट का भी कोई मतलब नहीं निकलेगा।

आज की तारीख में ज्यादातर स्मार्ट डिवाइस यूज़र अपनी भाषा में कुछ भी लिखने के लिए ट्रांसलिट्रेशन फ़ीचर का ही इस्तेमाल करते हैं। अगर आप अब तक इस फ़ीचर से अनजान हैं तो आप इन चुनिंदा वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गूगल
गूगल की ट्रांसलिट्रेशन सेवा का इस्तेमाल यूज़र ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड में भी कर सकते हैं। ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको इस वेबपेज पर जाना होगा। आपको इसके लिए क्रोम का एक्सटेंशन डाउनलोड करना होगा। पेज पर निचले हिस्से में एंड्रॉयड और डेस्कटॉप के लिए इस ऐप को डाउनलोड करने का विकल्प भी दिया गया है। डेस्कटॉप पर इस ऐप को इंस्टॉल करने पर गूगल की ट्रांसलिट्रेशन सेवा का इस्तेमाल ऑफलाइन भी कर पाएंगे।

विंडोज पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के बाद आपको गूगल इनपुट टूल्स एक्टिव करना है। फिर नज़र आ रहे 'अ' को क्लिक करें। इसके बाद जितना मन है लीखिए और हिंदी में आउटपुट पाते रहिए।
क्विलपैड एडिटर
आप इस वेबसाइट की मदद से भी हिंदी में आसानी से लिख सकते हैं। हालांकि यह व्यवस्था सिर्फ ऑनलाइन यूज़र के लिए है। यहां पर हिंदी के अलावा यूज़र 9 और भारतीय भाषा में आउटपुट पा सकते हैं। बस पेज पर अंग्रेजी कीवर्ड टाइप करते रहिए और आपको मनचाही भाषा में कंटेंट मिलता रहेगा।

इंडिया टाइपिंग
इंडिया टाइपिंग की वेबसाइट पर यूज़र के लिए दो किस्म के विकल्प हैं, अनुवाद या ट्रांसलिट्रेशन। ट्रांसलिट्रेशन के लिए आपको इस वेबपेज पर जाना होगा। यहां पर ऊपर दिए गए बॉक्स मे आप इंग्लिश में टाइप करें जैसे कि आप मोबाइल मे मैसेज टाइप करते हैं और स्पेस दबाएं। आपके द्वारा लिखा गया टेक्स्ट अपने आप हिन्दी में आ जाएगा। आप इन हिन्दी शब्दों को कहीं भी कॉपी करके पेस्ट कर सकते हैं, जैसे कि फेसबुक, ईमेल, ब्लॉग या एमएस वर्ड पर।

इसके अलावा ट्रांसलिट्रेशन के लिए हिंखोज और चंगाठीजैसी वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि हमने इन्हें इस्तेमाल करने के दौरान थोड़ी दिक्कत आई। हमारा सुझाव रहेगा कि आप गूगल इनपुट टूल्स का इस्तेमाल करें।
ये तो बात हुई ट्रांसलिट्रेशन की। आप चाहें तो हिंदी में अंग्रेजी में लिखे कंटेंट को ट्रांसलेट भी कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास गूगल का सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा आप आईएमट्रांसलेटर वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक बात याद रखें कि यह अनुवाद हिंदी के व्याकरण के लिहाज से बिल्कुल सही हो, इसकी संभावना थोड़ी कम है। ऐसे में हम आपको ट्रांसलिट्रेशन पर ही भरोसा करने का सुझाव देंगे।